• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान

    Bychattisgarhmint.com

    May 26, 2025
    Spread the love

    विभागीय योजनाओं से पात्र हितग्राही हो रहे लाभान्वित
    रायगढ़, 26 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य में सुशासन तिहार अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जहां लोगों को समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य भी किया जा रहा है।
    इसी कड़ी में खरसिया के हालाहुली में आयोजित समाधान शिविर में कृषि विभाग द्वारा हालाहुली निवासी समारू सिंह एवं पुरैना निवासी मुकेश गबेल को अनुदान पर हैंड स्प्रेयर वितरित किया गया। इसी प्रकार पशुधन विकास विभाग द्वारा 04 पात्र हितग्राहियों को मिनरल मिक्सर वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 26 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार वृक्ष वितरित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 को वय वंदना, 05 हितग्राही को आयुष्मान कार्ड एवं 4 हितग्राहियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किया गया। इस दौरान पीएम आवास योजना अंतर्गत दो हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी गई। राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका एवं नक्शा वितरित किया गया। मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
                लैलूंगा के ग्राम पंचायत वीरसिंघा में आयोजित समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। जिसमें गर्जन राम, गणपति साय, जल साय, श्यामलाल एवं रामसिंह सिदार को प्रधानमंत्री आवास की चॉबी सौंपी गई। इसी तरह गीता भगत, हेमवती सिदार, नीरावती पैकरा को राशन कार्ड प्रदान किया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा फलदार पौधे वितरित किए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोदभराई एवं अन्नप्रासन्न का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, अध्यक्ष जनपद पंचायत लैलूंगा श्रीमती ज्योति भगत, उपाध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, जनपद सदस्य श्रीमती सौभागी गुप्ता, श्री विनय जायसवाल, श्रीमती पुष्पांजलि पैकरा, सदानंद निषाद, श्री अमरसाय नाग, श्री चरण नाग, श्रीमती शोभावती चौहान, श्रीमती पूर्णावति पैकरा, श्रीमती कल्पना भोय, श्री मनोज सतपथी, श्री संजय पटेल, श्री शिव प्रकाश भगत, सर्वसरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
               धरमजयगढ़ के लिप्ती में आयोजित समाधान शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया। मां अम्बे स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत विजयनगर को बैंक लिंकेज आजीविका हेतु 2 लाख की राशि प्रदान की गई। इसी प्रकार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष धरमजयगढ़ श्रीमती लीनव राठिया, डीडीसी श्रीमती चंद्रासनी राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती दुर्गा सिंह ठाकुर, विनय शर्मा, श्रीमती असन्ति भानू  टंडन, चंद्रिका सिंह, विनय पांडे,  श्याम बिहारी शर्मा, रोहन टंडन,  जगजीत महंत, निधेश्वर प्रधान, ज्ञान प्रकाश बघेल, संतोष चौहान, टिमन बारिक, धर्मपाल गुप्ता, रिंकू गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    28 मई को इन स्थानों पर लगेंगे समाधान शिविर
    सुशासन तिहार के तीसरे चरण में 28 मई को जिले के 4 स्थानों में प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन होगा। इसमें तमनार के सराईपाली, खरसिया के चपले, धरमजयगढ़ के जमरगा एवं नगरीय निकाय अंतर्गत रायगढ़ के सोनुमुड़ा सामुदायिक भवन शामिल है

    40 thoughts on “समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान”
    1. The site is easy to use and the wide token selection keeps me coming back. Perfect for both new and experienced traders.

    Comments are closed.