Site icon chattisgarhmint.com

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Spread the love

रायगढ़, 12 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में चिकित्सा अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला रायगढ़ के सभाकक्ष में किया गया
प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं की सटीक पहचान, प्राथमिक उपचार तथा उचित चिकित्सा प्रबंधन के लिए सक्षम बनाना था। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में बेंगलुरु से आईं डॉ. गुरसिमर कौर ने प्रथम बैच के 50 चिकित्सा अधिकारियों एवं आरएमए को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, केस-स्टडीज एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मानसिक रोगों के उपचार, लक्षणों की पहचान तथा स्वास्थ्य-सेवा पद्धतियों को अत्यंत सरल और प्रभावी तरीके से समझाया। कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम रायगढ़ के प्रभारी एवं सलाहकार (नर्सिंग अधिकारी) पी. अतीत राव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरे प्रशिक्षण की रूपरेखा एवं समन्वय में अहम भूमिका निभाई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना तथा हर चिकित्सा केंद्र में मानसिक स्वास्थ्य उपचार को सुलभ बनाना है।

Exit mobile version