Site icon chattisgarhmint.com

29 से 31 जनवरी तक रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला

Spread the love

15 हजार से अधिक निजी क्षेत्र के पदों पर होगा साक्षात्कार
रायगढ़, 22 जनवरी 2026/ राज्य के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आगामी 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा अधिसूचित लगभग 15 हजार रिक्त पदों पर अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेले में भाग लेने वाले नियोक्ताओं तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट  https://erojgar.cg.gov.in  पर उपलब्ध है, जहाँ से अभ्यर्थी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
           जिला रोजगार अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित तिथि के अनुसार जिला रायगढ़ हेतु कुल 2870 पंजीकृत आवेदकों के लिए 31 जनवरी 2026 दिन शनिवार निर्धारित की गई है। पंजीकृत आवेदक निर्धारित तिथि को राज्य स्तरीय रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लें सकते है।

Exit mobile version