• Wed. Oct 28th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    पेट्रोलियम एवं एलपीजी के सुचारू परिवहन सुनिश्चित करें अनुविभागीय दंडाधिकारी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 2, 2024
    Spread the love

    पेट्रोलियम एवं एलपीजी के सुचारू परिवहन सुनिश्चित करें एसडीएम-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
    वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी कार्य करें पूर्ण
    विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रत्येक सदस्य को जनमन योजना से करें लाभान्वित
    सड़क दुर्घटना रोकथाम के लिए मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने का अभियान रखें जारी

    रायगढ़, 2 जनवरी 2024/ ट्रक चालकों के देशव्यापी हड़ताल के मद्देनजर एलपीजी एवं पेट्रोलियम टैंकर के परिवहन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। सभी एसडीएम पेट्रोलियम, एलपीजी वाहनोंं का सुचारू परिवहन सुनिश्चित करें, उक्त बातें आज कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कही।
           कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि ट्रक चालकों के हड़ताल से आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके लिए पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की सतत आपूर्ति बनाए रखने के लिए तत्काल काम शुरू करें। पेट्रोलियम टैंकर एवं एलपीजी वाहनों के परिवहन में बाधा उत्पन करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री गोयल ने समस्त एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि अनुविभागीय क्षेत्र से गुजरने वाले पेट्रोलियम वाहनों के रूट की जानकारी लेकर परिवहन सुनिश्चित करें, ताकि वाहन बिना बाधा के गंतव्य तक पहुंच सके। कलेक्टर श्री गोयल ने विकासखण्डवार राशन कार्ड ई-केवाईसी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य अधिकारी को शहरी क्षेत्रों में वार्डवार शिविर लगाकर राशन कार्डधारियों के ई-केवाईसी का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल के धान खरीदी के संबंध में जानकारी ली, खाद्य अधिकारी ने बताया कि समितियों में खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने धान उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ।
          कलेक्टर श्री गोयल ने खुले में सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट बांधने के अभियान की जानकारी ली। उप संचालक पशुपालन ने बताया कि रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य जारी है। ऐसे क्षेत्रों में रेडियम बेल्ट लगाने के बाद सड़क दुर्घटना में भी कमी आयी हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने पशुपालकों को भी इस संंबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया कि पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाए। उन्होंने खनिज अधिकारी को अवैध उत्खनन एवं परिवहन को लेकर लगातार निगरानी व कार्यवाही के निर्देश दिए।
            इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, समस्त एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।  
    विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के प्रत्येक सदस्य को जनमन योजना से करना है लाभान्वित
    कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि जनमन योजना के माध्यम से विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोडऩे का कार्य प्राथमिकता से करें। बिरहोर परिवार के प्रत्येक सदस्यों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान करना विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। जिसकी मॉनिटरिंग ट्रेकर के माध्यम से की जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा की सुकन्या समृद्धि योजना शासन की महत्वपूर्ण योजना है, सभी सीईओ जनपद योजना के संबंध में जानकारी देते हुए, योजना का लाभ लेने बिरहोर परिवारों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने एलबीओ को सभी बिरहोर परिवारों का जनधन खाता खुलवाने के निर्देश। इसी प्रकार उन्होंने जाति प्रमाण पत्र, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी जैसी सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमन का उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना हैं।

    43 thoughts on “पेट्रोलियम एवं एलपीजी के सुचारू परिवहन सुनिश्चित करें अनुविभागीय दंडाधिकारी-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल”

    Comments are closed.