• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिले के सभी स्कूलों में होगा समर केम्प का आयोजन

    Bychattisgarhmint.com

    May 15, 2024
    Spread the love

    स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र

    कलेक्टर श्री गोयल ने आयोजन हेतु जारी किया आदेश

    रायगढ़, 15 मई 2024/ छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रीष्मावकाश अवकाश में सभी स्कूलों में समर कैम्प आयोजित किये जाने के निर्देश दिए गये हैं। वर्तमान में 15 जून तक विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश रहेगा। इस दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर बहुमुखी विकास के लिए रचनात्मक गतिविधियां अपने स्कूल, संकुल स्तर या गांव/शहर के सामुदायिक स्थलों पर आयोजित किया जाना है।
    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के द्वारा 15 मई 2024 को जारी आदेशानुसार जिले के सभी स्कूलों में समर कैम्प को आयोजित कराने की सम्पूर्ण जवाबदेही संकुल प्राचार्य एवं संबंधित सीएसी की होगी, समर कैम्प के दौरान स्थानीय कला क्षेत्र/रचनात्मक क्षेत्र में विशेष जानकर लोगों को आमंत्रित कर उनकी देख रेख में आयोजित की जानी है, साथ ही पूरे समर कैम्प में स्कूल के शिक्षक, पालक एवं शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाना है। समर कैम्प के दौरान बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों जैसे चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध लेखन, गणित से जुड़ी मनोरंजक गतिविधियां, कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन (हिंदी एवं अंग्रेजी) कर्सिव राइटिंग, नृत्य, इनडोर गेम जैसे चेस, चेनिस चक्कर, कैरम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, मिट्टी के खिलौने बनाना, कागज से फूल बनाना, योगा, प्राणायाम, पेंटिंग, रंगोली, मेहंदी, अपने गांव/शहर के ऐतिहासिक स्थलों से परिचय जैसे गतिविधियों के साथ-साथ अपने स्तर पर रचनात्मक गतिविधियों का चयन कर आयोजन किया जाएगा।
    समर कैम्प तीन स्तर कक्षा 03 से 05 प्राथमिक स्तर, कक्षा 06 से 08 माध्यमिक एवं कक्षा 09 से 10 हाई स्कूल स्तर में शाला विकास समिति एवं पालक शिक्षक समिति के सहमति से आयोजित किये जायेंगे। कैम्प का आयोजन प्रात: 7 से 9.30 बजे तक आयोजित किये जायेंगे, कैम्प के दौरान साफ पानी, ओआरएस पैकेट या विकल्प कोई भी अन्य सामग्री रखने एवं बच्चों को बार-बार पानी पिलाने के निर्देश दिये गये है।