Site icon chattisgarhmint.com

आईटीआई रायगढ़ में दीक्षांत समारोह आयोजित, श्रेष्ठ प्रशिक्षार्थियों को मिला सम्मान

Spread the love


रायगढ़, 8 अक्टूबर 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ एवं शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में वर्ष 2024-25 के एनसीव्हीटी व्यवसायों में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती की वंदना, दीप प्रज्वलन एवं राजकीय गीत के साथ हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट एवं अंकसूची के साथ-साथ 19 व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीटीएस पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कु. वैष्णवी चौहान (कोपा 2024-25) एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-पुसौर के वेल्डर ट्रेड के श्री सिद्धार्थ यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किया गया।
            कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशीष मिश्रा, विभागाध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अमरजीत सिंह वाधवा रायगढ़ तथा संस्था के भूतपूर्व प्राचार्य श्री के. एल. पटेल उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पी. एल. खुंटे, प्राचार्य, शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ एवं जिला नोडल प्राचार्य श्री डी. एस. नागेश द्वारा की गई।

Exit mobile version