• Tue. Feb 3rd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

विभागीय योजनाओं से जोड़ने विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा शिविर का आयोजन  पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष फोकस

Bychattisgarhmint.com

Jan 31, 2026


रायगढ़, 31 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार एवं विभाग की जन उपयोगी योजनाओं से आमजन को जोड़ने के उद्देश्य से 6 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से विद्युत विभाग की 25 वर्षों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। सभी शिविरों में पंजीयन की सुविधा विशेष रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत रायगढ़ जिले में सभी वितरण केंद्रों व क्षेत्रीय स्तर पर में एक-एक शिविर एवं संभाग स्तर पर दो शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के चिन्हित महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में युवाओं को भी ऊर्जा क्षेत्र में हुए विकास, नवाचारों एवं भविष्य की अपेक्षाओं से जोड़ने हेतु विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विद्युत वितरण कंपनी की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 30 जनवरी को रायगढ़ जिले के ग्राम लोहरसिंह, कापू एवं तमनार और 31 जनवरी को कुसमुरा, छपोरा, चपले, कुंजारा, भैनापारा और र्लोइंग में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की 25 वर्ष की उपलब्धियों के साथ-साथ बीपीएल कनेक्शन योजना, कृषक जीवन ज्योति योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, मोर बिजली ऐप, केंद्रीकृत विद्युत कॉल सेंटर, ई-संपर्क सेवा, ईमेल सेवा और ऑनलाइन उपभोक्ता सेवा जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। लोगों ने योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ लेने की पहल की।

5 thoughts on “विभागीय योजनाओं से जोड़ने विद्युत विभाग द्वारा किया जा रहा शिविर का आयोजन  पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष फोकस”
  1. Simply want to say your article is as surprising. The clarity in your post is simply
    cool and that i can suppose you are an expert on this subject.
    Well with your permission let me to seize your feed to stay updated with impending post.

    Thank you a million and please carry on the rewarding work.

  2. Please let me know if you’re looking for a writer for your weblog.
    You have some really great articles and I think I would be
    a good asset. If you ever want to take some of the load off,
    I’d really like to write some articles for your blog in exchange for
    a link back to mine. Please shoot me an e-mail if interested.
    Many thanks!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *