• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर ने नदी तट पर  जाकर जल आवर्धन एवं समूह जलप्रपात योजना का किया अवलोकन

    Bychattisgarhmint.com

    Mar 14, 2026
    Spread the love

    कलेक्टर ने जलावर्धन एवं समूह जलप्रपात योजना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए

    कलेक्टर ने कहा, जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    गर्मी के मौसम में सरिया बरमकेला क्षेत्र के लोगों को शीघ्र पीने का पानी उपलब्ध कराने प्रयास

     सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 मार्च 2026/ गर्मी से पहले पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शनिवार को बरमकेला विकासखंड में प्रगतिरत बरमकेला जलावर्धन योजना के निर्माणाधीन डब्ल्यूटीपी, पानी टंकी पाइपलाइन विस्तार एवं कलमा बैराज में निर्मित बरमकेला जलावर्धन कलमा बैराज में निर्मित समूह जलप्रदाय के इंटकवेल तथा सरिया के अमृत मिशन 2.0 के जल आवर्धन में बन रहे इंटकवेल कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया एवं इंटकवेल, डब्ल्यूटीपी, पानी टंकी पाइपलाइन विस्तार, पानी टंकी के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरे का उद्देश्य सरिया बरमकेला क्षेत्र के लोगों को गर्मी के मौसम में साफ पानी मिल सके और पेयजल की किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। कलेक्टर ने कहा कि, जल आपूर्ति कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    *धीमी गति पर ठेकेदार को फटकार*

    मौके पर इंटेकवेल में काम बंद होने तथा कार्य की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार और इंजीनियर को फटकार लगाई और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप एसडीओ बी एल खरे, सीएमओ सरिया, तहसीलदार, सीईओ जनपद, इंजीनियर आदि उपस्थित थे।

    4 thoughts on “कलेक्टर ने नदी तट पर  जाकर जल आवर्धन एवं समूह जलप्रपात योजना का किया अवलोकन”
    1. Good physical health can work with mental health to improve a
      person’s overall quality of life. The commentary’s authors
      indicate that environmental, social, and
      personal factors can affect health. A 2021 commentary expands
      on this, suggesting that good health requires the ability to adapt when coping with stress.
      This is due to various factors, including access to healthcare and lifestyle choices.

      References:
      payidpokies1

    Comments are closed.