Site icon chattisgarhmint.com

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन

Spread the love


रायगढ़, 8 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार लोक सभा निर्वाचन-2024 हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। 
जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के निर्धारित कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के सॉफ्टवेयर में विधान सभावार ईवीएम, वीवीपैट मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। रायगढ़ जिले में एफएलसी पश्चात 2014 बीयू, 1410 सीयू तथा 1542 वीवीपैट का कुल स्टॉक है, इसके अलावा 108 बीयू, सीयू एवं वीवीपैट टे्रनिंग एवं जागरूकता के लिए आरक्षित रखा गया है। जिले के चारों विधानसभाओं के 1144 मतदान केन्द्रों के लिए आज 1371 बीयू, 1371 सीयू तथा 1485 वीवीपैट का रेण्डमाईजेशन किया गया।
       इस अवसर पर श्री आशीष शर्मा, श्री गोपाल बापोडिया, श्री पवन शर्मा, श्री मनीष गांधी, श्री इंनोसेंट कुजूर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, श्री फकीर मोहन षडंगी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version