Site icon chattisgarhmint.com

ईवीएम मशीनों का किया गया प्रथम रेण्डमाईजेशन**

Spread the love

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई प्रक्रिया

रायगढ़, 20 अक्टूबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए ईवीएम मशीनों का आज प्रथम रेण्डमाईजेशन कलेक्ट्रेट रायगढ़ में किया गया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, अपर कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, सहायक कलेक्टर श्री युवराज मरमट के साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले की सभी विधानसभाओं के मतदान केंद्रों के लिए मशीनों का रेण्डमाईजेशन कर पृथक्करण किया गया। जिसके पश्चात सभी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का भी निरीक्षण किया गया। इस मौके श्री पवन शर्मा, श्री राजेश पाण्डेय, श्री नित्यानंद देवांगन, श्री आशीष शर्मा, श्री रवि सावरिया, श्री बसंत कुमार दुबे, श्री प्रिंकल दास, चंद्रपभा पटेल एवं श्री अरूण अग्रवाल उपस्थित रहे।

Exit mobile version