• Fri. Oct 30th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    बारिस में टूट गया था कच्चा मकान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 21, 2023
    Spread the love

    बारिश में टूटा कच्चा मकान, पीएम आवास योजना से मिला पक्का मकान
    विजय ने कहा बारिश की टपकती छत से अब मिलेगा छुटकारा
    रायगढ़, 21 दिसम्बर2023/ हर किसी का सपना होता हैं कि खुद का एक पक्का मकान हो, लेकिन आर्थिक दिक्कतें सामने आती हैं, जिससे उनका सपना अधूरा रह जाता था, लेकिन आज लोगों के अधूरे सपने को साकार कर रही है प्रधान मंत्री आवास योजना।
           कृषि और मजदूरी पर निर्भर रहने वाले ग्राम धनागर निवासी श्री घुरऊ राम चौहान कहते है कि बारिश में उनका कच्चा मकान ढह गया था। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनके दो बच्चे है जो शादी के लायक हैं, ऐसे में मकान की जरूरत और भी अधिक हो जाती हैं। इसी बीच प्रधान मंत्री आवास योजना की जानकारी मिली और उन्होंने फॉर्म भरने के पश्चात उक्त योजना का लाभ मिला। आवास योजना की राशि बैंक खाते में आने से अब उनका घर बन रहा हैं। किस्त की राशि जारी होने से अब घर के कार्य में तेजी आ चुकी हैं जो जल्द ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। घर बनने से उन्हें अपने बेटे की शादी में आसानी होगी। उन्होंने पीएम आवास योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं शेष राशि जारी करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
            इसी प्रकार धनागर निवासी श्री विजय उरांव एवं उनकी पत्नी बताती है कि संयुक्त परिवार एवं छोटा मकान होने से रहने में बहुत दिक्कत होती थी। बारिश के दिनों में पानी टपकते की समस्या के साथ ही घर का कुछ हिस्सा टूट गया था। जिससे भय की स्थिति बनी रहती थी और वे आर्थिक रूप से सशक्त भी नही थे कि स्वयं का घर बना पाए। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से आज वो खुद का घर बना पा रहे हैं, राशि मिलने से घर का कार्य लगभग पूर्ण होने वाला हैं, जिससे वो जल्द अपने नए घर में शिफ्ट हो जायेंगे। धनागर गांव के ही श्री सेतराम सिदार ने बताया की छोटा सा घर था जिसमे रूम नही था, बारिश में बहुत परेशानी होती थी। इसके अलावा घर में मेहमान आने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से दूसरों की तरह खुद का पक्का मकान तैयार हो रहा है। सेतराम सिदार एवं विजय उरांव ने प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

    54 thoughts on “बारिस में टूट गया था कच्चा मकान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का मकान”
    1. The best choice I made for using the bridge. Smooth and stable performance. I moved funds across chains without a problem.

    Comments are closed.