• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील

    Bychattisgarhmint.com

    May 8, 2024
    Spread the love

    मतदान पश्चात देर रात तक चलता रहा मशीनों को जमा करने का सिलसिला

    स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात

    4 जून को होगी मतगणना

    रायगढ़, 8 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण में 7 मई को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र क्रमांक 02 में मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात रायगढ़ जिले के 4 विधानसभाओं के ईवीएम, वीवीपैट मशीनों के जमा करने का सिलसिला गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज परिसर में चलता रहा। तत्पश्चात आज चारों विधानसभाओं के मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक डॉ.अंशज सिंह, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर निगम श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    उल्लेखनीय है कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ के लिए विधानसभा वार ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के लिए गढ़उमरिया स्थित केआईटी कालेज रायगढ़ में स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। वहीं स्ट्रांग रूम की चौबीस घंटे सुरक्षा के लिए सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए है। सभी विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम सुरक्षा हेतु दरवाजे पर सुरक्षा बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। सुरक्षा की मॉनिटरिंग हेतु कक्ष बनाए गए है। जहां से सभी स्ट्रांग रूम की निगरानी की जा रही है।
    4 जून को होगी मतगणना
    लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत 7 मई को हुए मतदान के पश्चात सभी ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। जो आगामी 4 जून को रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतगणना की जाएगी।

    35 thoughts on “सामान्य प्रेक्षक, कलेक्टर, एसपी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को किया गया सील”

    Comments are closed.