Site icon chattisgarhmint.com

विकासखंड स्तरीय शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण संपन्न

Spread the love


रायगढ़, 29 फरवरी 2024/ समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र चौधरी, जिला नोडल अधिकारी एपीसी श्री आलोक स्वर्णकार तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जी आर जाटवर के निर्देशन में विकासखंड स्तरीय शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय नटवर स्कूल में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शालाओं में गठित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को उनके अधिकारों से अवगत कराना तथा शालेय गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करना है। राज्य स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर श्रीमती अनुपमा तिवारी एवं जिला स्तर से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर श्री महेंद्र गुप्ता, श्रीमती राधा ऋषि सोनी के द्वारा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री राजकमल पटेल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज अग्रवाल के द्वारा कहा गया की शाला प्रबंध समिति आज के समय शालेय संचालन में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है, उनके सदस्यों के क्षमता वर्धन से शालाओं की गुणवत्ता में अभिवृद्धि होगी। इसलिए सभी शालाओं में इस प्रशिक्षण को आयोजित किया जाना है। प्रशिक्षण में सभी संकुलों से एक-एक शैक्षिक समन्वयक तथा एक-एक समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में श्री सौरभ पटेल, सूरज प्रसाद कश्यप के द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है की समग्र शिक्षा के तहत जिला, विकासखंड एवं संकुल स्तर पर शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण दिया जाना है। आगामी दिवसों में संकुल केन्द्रों पर सभी सदस्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Exit mobile version