Site icon chattisgarhmint.com

संकुल स्तरीय अंगना म शिक्षा प्रशिक्षण डोंगीतराई में सम्पन्न

Spread the love

रायगढ़, 13 जनवरी 2024/ राज्य परियोजना कार्यालय रायपुर एवं जिला परियोजना कार्यालय रायगढ़ के निर्देशानुसार विकासखण्ड रायगढ़ के संकुल केंद्र डोंगीतराई, कछार और कोड़तराई के प्रत्येक प्राथमिक शाला के एक-एक महिला शिक्षकों का एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण का आयोजन प्राथ.शाला डोंगीतराई में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रामनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार चौहान संकुल समन्वयक डोंगीतराई, शशि कुमार डनसेना संकुल समन्वयक कछार, खरे सर संकुल समन्वयक  कोडतराई द्वारा सरस्वती माँ की छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। संकुल प्राचार्य रामनाथ सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण पर तीनों संकुल के संकुल समन्वयकों ने विचार एवं अनुभव रखें। अंगना में शिक्षा के प्रथम सेशन में मास्टर ट्रेनर्स जयश्री दीवान एवं वंदना अख्तरी द्वारा आवश्यक जानकारी दी गयी एवं निपुण भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए बच्चों का पूर्ण विकास करना तथा वह स्कूल जाने की पहले की तैयारी आनंदमयी माहौल व खेल कूद के द्वारा किये जाने एवं माताओं को किस प्रकार सक्रिय करें इस बारे में बताया गया। द्वितीय सेशन में गतिविधियों का आयोजन किया गया।  जिसमे मैडम गणेशी एवं रेणुका द्वारा विभिन्न गतिविधि कराया गया जिसमें तीनों संकुल के सभी शिक्षक, माताएं एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह है की इस बार मातायें बच्चों के साथ और बेहतर करने के लिये प्रेरित होंगे। अंत मे संकुल समन्वयक डोंगी तराई द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया, प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से सफलतापूर्वक बच्चों के लिए क्रियान्वयन में अपना बेहतर योगदान देने की अपील की गई। मास्टर ट्रेनर्स जयश्री दीवान एवं वन्दना अख्तरी द्वारा इससे पूर्व भी 08 जनवरी 2024 को विकास खंड रायगढ़ के सभी संकुलों से दो-दो महिला टीचर्स को विकासखण्ड स्तर पर अंगना म शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।

Exit mobile version