• Tue. Oct 13th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है हर घर तिरंगा कार्यक्रम

Bychattisgarhmint.com

Aug 11, 2024

रायगढ़, 11 अगस्त 2024/ केंद्र सरकार नई दिल्ली एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वंतत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान के लिये 9 से 15 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सम्मान, तिरंगा सम्मान का निबंध, चित्रकला एवं वाद विवाद, तिरंगा कॉनसट्र्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान, तिरंगा मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस में जागृति लाने का निर्देश दिये गये है। 
          निर्देश के परिपालन में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र यादव के मार्गदर्शन में जिले के स्कूलों में शनिवार 10 अगस्त को बच्चों को तिरंगा शपथ दिलाया गया। साथ ही तिरंगा का सम्मान घर-घर और आमजन पहुचे इसके लिये स्कूलों में साईकल रैली और तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षकों, बच्चों, पालकों, आमजन, जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबन्ध समिति के सदस्यों से अपने घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सभी से आग्रह किया जा रहा है कि अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये सेल्फी वेबसाइट हर घर तिरंगा डॉट कॉम में अपलोड करें।
निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का होगा आयोजन
राज्य के निर्देश के अनुरूप रायगढ़ जिले के सभी शासकीय शालाओं में आगामी 13 अगस्त को तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

47 thoughts on “आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित हो रही है हर घर तिरंगा कार्यक्रम”
  1. This platform exceeded my expectations with seamless withdrawals and trustworthy service. Support solved my issue in minutes.

Comments are closed.