Site icon chattisgarhmint.com

निरीक्षण में मिले कर्मचारी अनुपस्थित दो को किया गया सेवा से बर्खास्त


कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने किया वहां विभाग का औचक निरीक्षण
रायगढ़। नगर निगम में कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा वाहन विभाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दो ड्राइवर बुधराम एवं दुर्गा शंकर को बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कमिश्नर ने उन्हें तत्काल सेवा से मुक्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वाहन विभाग की उपस्थिति पंजी, वाहनों की स्थिति और संचालन व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अनुपस्थित पाए गए दोनों ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल सेवा से पृथक करने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने कहा की निगम का वाहन विभाग महत्वपूर्ण विभागों में से एक है। निगम क्षेत्र अंतर्गत संपूर्ण सफाई, कचरा का उठाव व्यवस्था से लेकर मरम्मत कार्य और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य किए जाते हैं। इसमें ड्राइवर एवं अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट और रोस्टर अनुसार लगाई जाती है।ऐसे में कर्मचारियों द्वारा लगातार बिना सूचना के अनुपस्थित रहना लापरवाही की श्रेणी में आती है। उन्होंने निगम क्षेत्र अंतर्गत निवासरत नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ उनके दायित्व का निर्वहन ईमानदारी से हो यह सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान वाहन विभाग के सुपरवाइजर द्वारा अन्य कुछ कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की जानकारी दी। इसपर कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी देने एवं अंतिम मौका देते हुए कार्य कराने की बात कही। इसके बाद भी कर्मचारियों द्वारा बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहने पर उन्हें भी सेवा से बर्खास्त करने संबंधित कारवाई करने के निर्देश दिए।
जनगणना कार्यों का किया अवलोकन
कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने जनगणना कार्य का भी अवलोकन किया। वर्तमान में जनगणना कार्य अंतर्गत सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी वार्ड वाइज ब्लॉक काटने के लिए लगाई गई है। नगर निगम अंतर्गत 48 प्लस बाह्यवृद्धि 3 वर्ड, जिसमें कलमी, बेंद्राचूआ और बड़े अतर मुड़ा शामिल है। वर्तमान में 48 + 3 वार्ड कुल 51 वार्ड में लगभग 2 लाख 50 हजार जनसंख्या निवासरत हैं। इसमें प्रत्येक वार्ड में 700 से 800 जनसंख्या अंतर्गत वार्ड के एक ब्लॉक निर्धारित किया जाएगा। इसके लिए सभी वार्ड प्रभारी को उनके संबंधित वार्डों के ब्लॉक काटने के कार्य दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने गूगल मैप के माध्यम से ब्लॉक की स्थिति एवं संख्या का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी कर रहे सभी वार्ड प्रभारी को उनके वार्डो की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए गंभीरता से ब्लॉक काटने संबंधित कार्य करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version