• Mon. Nov 2nd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने रायगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 20, 2024
    Spread the love


    रायगढ़ के लर्निग आउटकम को बेहतर पाये जाने दी शाबाशी
    जिले के 10 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के तहत किया जा रहा विकसित

    रायगढ़, 20 फरवरी 2024/ छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को हुआ। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर में 14500 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालय के रूप में अपग्रेड किया जा रहा है। जिसकी विधिवत शुरुआत केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में कल रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित रहे। 
               गौरतलब है कि केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत देश भर के 14500 सरकारी स्कूलों को पीएम श्री योजना में अपग्रेड किया जा रहा है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 211 स्कूलों का चयन प्रथम चरण में किया गया है। इसमें एलीमेन्ट्री स्तर पर 193 और सेकेंडरी स्तर पर 18 स्कूल शामिल है। विद्यार्थियों को इन स्कूलों में आईसीटी, डिजिटल क्लास रूम के माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाएगी तथा विद्यालय में योग शिक्षक, खेल शिक्षक के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी कराया जाएगा। विद्यालय के बाहरी आवरण को आकर्षक बनाने के लिए प्रिंट रिच कराए जा रहे हैं तथा स्कूल को एक ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों के विद्यार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा एवं स्थानीय उद्योगों के साथ इंटर्नशिप, उद्यमिता के अवसरों से जोड़ा जाएगा। इस योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के 10 विद्यालयों को पीएमश्री योजना के तहत विकसित किया जा रहा है।
                रायगढ़ जिले के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि रायपुर में आयोजित उद्घाटन समारोह में पीएमश्री योजना की विधिवत शुरुआत के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्टॉल के साथ रायगढ़ जिले के दो शिक्षक निरंजन पटेल लामीखार एवं ओम कुमारी पटेल शंकरपाली के मार्गदर्शन में तीन बच्चों के द्वारा स्टाल लगाया गया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्टाल में जाकर शिक्षकों एवं बच्चों से वार्तालाप करते हुए प्रदर्शित टीएलएम से संबंधित कई प्रश्न पूछे, बच्चों को आईडी कार्ड पढ़कर सुनाने को कहा, बच्चों द्वारा सही पढऩे पर संतोष व्यक्त करते हुए शिक्षक एवं बच्चों की तारीफ  करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में टीएलएम पर बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है, जो अन्य विद्यालय के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने रायगढ़ जिले के शिक्षा व्यवस्था संचालन की तारीफ  करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही बच्चों को शुभकामना देते हुए अपना ऑटोग्राफ  दिये। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ की चिन्हारी लकड़ी की बैलगाड़ी और धन बाली की बनी हुई झाड़ू भेंट किया जिसे केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान ने सहर्ष स्वीकार कर जिले जिले के शिक्षकों और बच्चों को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।

    45 thoughts on “केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने रायगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षण गतिविधि की प्रशंसा की”

    Comments are closed.