• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सड़क सुरक्षा के अंतर्गत स्कूलों में हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम

    Bychattisgarhmint.com

    Feb 13, 2024
    Spread the love

    स्काउट्स एंड गाईड्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों का रहा सहयोग
    रायगढ़, 13 फरवरी 2024/ जिले के शास.मा.विद्यालय एवं शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय कछार में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूलों में चित्रकला, भाषण, नारा लेखन, स्लोगन, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जागरुकता रैली सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को यातायात सुरक्षा व नियमों का प्रचार-प्रसार कर जागरूक करना रहा।
             जिला मुख्य आयुक्त पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला एवं सहायक संचालक के.के.स्वर्णकार के मार्गदर्शन में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स छ.ग.जिला संघ रायगढ़ द्वारा कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पहले यातायात संबंधित जागरूकता में रैली निकाली और पोस्टर, मेगाफोन का उपयोग कर के नारे लगाये, यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार कर  लोगों में यातायात नियमों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जो समाज में यातायात नियमों के बारे में व्यवहारिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी तथा विविध जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिए। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली में 250 से भी अधिक लोगों ने भाग लेकर विशेष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला सचिव श्री विकास तिवारी, सहायक श्री जितेंद्र डनसेना, श्री आर.डी.चौधरी यूनिसेफ़  के तरफ  से जिला सलाहकार प्रशांत कुमार प्रधान ने कार्ययोजना तैयार कर सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही जागरूकता कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वी द पिपल फाउन्डेशन तथा यूनिसेफ द्वारा भी सहयोग प्रदान किया तथा जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत स्काऊट एंड गाइड्स, एनएसएस के बच्चे, सहित श्री पी सी बघेल प्राचार्य, शिक्षकगण में सुश्री एफ. बरवा, हरिशंकर पटेल, कल्पना ठाकुर, मुरलीधर व समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

    40 thoughts on “सड़क सुरक्षा के अंतर्गत स्कूलों में हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम”

    Comments are closed.