• Thu. Aug 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव में होंगे विभिन्न का कार्यक्रम

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 20, 2024

    रायगढ़। 22 जनवरी को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा राम उत्सव समारोह के अवसर पर शहर के गंज स्थित राम मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सबसे पहले गंज स्थित राम मंदिर में सुबह 7:00 बजे से साफ सफाई अभियान होगा। इसके बाद 8:00 बजे दीपक प्रज्वलन, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 12:00 बजे 5 मानस मंडलियों द्वारा मानस गायन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके उपरांत शाम 6:00 बजे स्थानीय लोगों, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के सहयोग से दीपदान गंज एवं गणेश तालाब में होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निगम प्रशासन द्वारा कर्मचारियों अधिकारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

    किया गया निरीक्षण
    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शनिवार को कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी एवं उपायुक्त श्री सुतीक्ष्ण यादव द्वारा गंज एवं गणेश तालाब का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यक्रम के लिए टेंट, कुर्सी, दीपदान से संबंधित आयोजन के लिए जरूरी दिशा निर्देश संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों को दिए गए।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *