• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाएं 328 ग्रामों में लगभग साढ़े चार लाख लोग जुड़ चुके विकसित भारत संकल्प यात्रा में

    Bychattisgarhmint.com

    Jan 13, 2024
    Spread the love

    7 विकासखण्ड के 20 ग्राम पंचायतों में कल लगेंगे शिविर  
    रायगढ़, 13 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार हर वंचित तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है इसी क्रम में रायगढ़ जिले में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
           विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान समाज में अंतिम व्यक्ति तक शासन खुद पहुंच रही है। यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है। यह यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशवासी 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी की गारंटी वाली गाड़ी अब तक जिले के 328 ग्राम पंचायतों में पहुंच चुकी है। जहां लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक लगभग साढ़े चार लाख लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
    विकसित भारत संकल्प यात्रा से जरूरतमंदों को मिल रहा फायदा
    जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत नि:शुल्क चिकित्सा सेवा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा अथवा अन्य योजनाओं के तहत हर जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच रहा है। शिविर के दौरान अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं, जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
    लाभार्थी कर रहे अनुभव साझा
    विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ऐसे सभी लाभार्थी जिन्हें केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिला है वे मेरी कहानी-मेरी जुबानी के माध्यम से अपना अनुभव साझा कर रहे है। इसी कड़ी में तमनार में आयोजित शिविर के दौरान ग्राम बुढिय़ा की बुजुर्ग महिला रूमिला सारथी ने बताया कि मुझे उज्जवला योजना का लाभ मिला है। जिससे हमारे घर में अब गैस चूल्हे से खाना बना रहे है। अब हमें न तो लकड़ी लेने जंगल जाना पड़ता है और न ही गैस चूल्हे में खाना बनाने में किसी प्रकार की तकलीफ हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। 
    14 जनवरी को यहां लगेंगे शिविर 
    विकसित भारत संकल्प यात्रा का डिजीटल रथ कल 14 जनवरी को जिले के इन गांवों में पहुंचेगी। जहां शिविर के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी जाएगी। इनमें धरमजयगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सिथरा, क्रोन्धा, सेमीपाली एवं हाटी, घरघोड़ा के चिल्कागुड़ा एवं कया, खरसिया के भैनापारा, गोरपार, खम्हार एवं छोटेमुड़पार, लैलूंगा के लारीपानी, गुनु एवं फूलीकुंडा, पुसौर के कोड़ातराई, मिड़मिड़ा, दर्रामुड़ा एवं डूमरपाली, रायगढ़ के बनसिया एवं तरेकेला तथा विकासखण्ड तमनार के जोबरो शामिल है।

    39 thoughts on “जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाएं 328 ग्रामों में लगभग साढ़े चार लाख लोग जुड़ चुके विकसित भारत संकल्प यात्रा में”

    Comments are closed.