• Thu. Oct 22nd, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

वॉटरशेड महोत्सव: जल संरक्षण पर रील बनाएं, जीतें 50 हजार रुपये का पुरस्कार

Bychattisgarhmint.com

Dec 6, 2025

रायगढ़, 6 दिसम्बर 2025/ जल संरक्षण और वॉटरशेड विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग द्वारा वॉटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत रायगढ़ जिले में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों के साथ सोशल मीडिया प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। यह प्रतियोगिता 31 दिसम्बर 2025 तक सक्रिय रहेगी।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रतिभागी जल संचय संरचनाएँ, बागवानी, कृषि वानिकी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी 1.0 एवं 2.0) सहित जलग्रहण योजनाओं से निर्मित संरचनाओं और उनसे लाभान्वित हितग्राहियों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो, रील या फोटो तैयार कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को विभागीय पोर्टल https://wdcpmksy-dolr.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना होगा तथा अपने कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निर्धारित हैशटैग के साथ पोस्ट करना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक अपने पोस्ट के रिच, व्यू, एंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट पर पर उपलब्ध है। विभाग द्वारा सर्वश्रेष्ठ रील के लिए 50 हजार रुपये तथा सर्वश्रेष्ठ फोटो के लिए 01 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। विजेताओं का चयन रीच, एंगेजमेंट, रचनात्मकता और मौलिकता के आधार पर किया जाएगा।