• Sun. Nov 1st, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    मोदी की गारंटी से मिला हमें बोनस, बेटी की ब्याह में मिलेगी आर्थिक मदद

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 25, 2023
    Spread the love

    जिले के किसानों ने कहा बोनस राशि मिलने से खेती-किसानी में होगा फायदा
    अटल सुशासन दिवस पर जिले के कृषकों को 136.11 करोड़ रुपए बोनस हुआ जारी

    रायगढ़, 25 दिसम्बर2023/ अटल सुशासन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जैसे बटन दबाकर किसानों के खाते में बकाया धान बोनस राशि का ट्रांसफर किया। वैसे ही रायगढ़ जिले के ग्राम नंदेली के कृषक श्री प्रदीप पटेल के खाते में 1 लाख 8 हजार रूपये हस्तांतरित हुआ तो उसके चेहरे में खुशी की चमक दिखाई दी। उन्होंने कहा वाकई यह मोदी की गारंटी है, जो हमें दो साल का बोनस मिला है। यह बोनस राशि मेरी बेटी की शादी में काम आयेगी। जो मेेरे लिए कल तक एक चिंता बनी हुई थी। आज वह दूर हुई। इसी तरह बड़े भंडार के कृषक श्री हिन्द किशोर प्रधान ने कहा हमने सोचा नहंी था कि आज हमें इस तरह से पुराना बोनस राशि मिलेगा। यह पैसा हमारे लिए खेती-किसानी में मददगार साबित होगा। पुसौर ब्लाक के मिडमिड़ा गांव के किसान श्री तारण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जो किसानों से वादा किया था आज वह कर दिखाया हमें दो 2 साल का बकाया बोनस देकर। उन्होंने कहा कि मिले बोनस राशि का उपयोग मैं उन्नत कृषि के लिए करूंगा। बोनस राशि प्राप्त जिले के सभी किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
           उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में सुशासन दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की। जिसमें रायगढ़ जिले के 65 हजार 212 किसानों को 136.11 करोड़ रुपये बकाया धान बोनस राशि का वितरण हुआ। जिसके तहत जिला रायगढ़ में वर्ष 2014-15 में कुल 31 हजार 514 कृषकों को 63.46 करोड़ रुपये तथा धान विपणन वर्ष 2015-16 में कुल 33 हजार 698 कृषकों को 72.64 करोड़ बकाया धान बोनस राशि का वितरण हुआ।

    66 thoughts on “मोदी की गारंटी से मिला हमें बोनस, बेटी की ब्याह में मिलेगी आर्थिक मदद”

    Comments are closed.