• Tue. Nov 3rd, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    वित्तीय साक्षरता से जागरूक हुए महिला स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 3, 2024
    Spread the love

    बड़े पैमाने पर हुआ वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान


    ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में दी गई जानकारी 
    रायगढ़, 3 अगस्त 2024/ वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम बायंग के दीनानाथ मेमोरियल सामुदायिक भवन में किया गया। जिसमें लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एचडीएफसी बैंक परिवर्तन प्रोजेक्ट, बिहान योजना एवं प्रदान संस्था के द्वारा संचालित रायगढ़ महिला संघ ने एक विशेष समारोह के दौरान वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूह और ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता से जागरूक करते हुए ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। रायगढ़ महिला संघ के पदाधिकारी, बिहान के विभिन्न केडर, स्थानीय पंचायत सरपंचण्, सहती महिला समूह के सदस्य और अन्य ग्रामीण लोग भी शामिल हुए।
    रायगढ़ महिला संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्घाटन समारोह की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथियों ने महिलाओं से प्रेरित होकर सभी को उचित बैंकिंग व्यवहार प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा डिजिटल भारत के अंतर्गत विकास को नजर रखते हुए ग्रामीणों को भी अपनी जिम्मेदारी जागरुक हो कर निभानी पड़ेगी। 
    एचडीएफसी बैंक परिवर्तन प्रोजेक्ट के तकनीकी एक्सपर्ट के द्वारा महिला समूहों के सदस्यों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बैंकिंग के निम्न सेवाओं की जानकारी दी। जिसमें व्यक्तिगत वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सेवाओं की विशेष जानकारी, बीमा का महत्व, महिला समूह के सदस्यों की जागरुकता, उद्यमिता विकास/व्यवसाय को बढ़ावा, आजीविका को बढ़ावा देने के लिए कर्ज के सुविधा की जानकारी, सिविल स्कोर की भूमिका और कर्ज वापसी की जानकारी, वित्तीय साक्षरता का स्मार्ट फार्मूला, सेट फाइनेंशियल गोल्स (वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें),मैनेज योर मोनी (अपने पैसे का प्रबंधन करें),असेस योर रिस्क (अपने जोखिमों का आकलन करें),रिव्यू एंड रिवाइज (समीक्षा और संशोधन करें),टेक कंट्रोल ऑफ योर फाइनेंस (अपने वित्त पर नियंत्रण रखें) की जानकारी के ऊपर विशेष चर्चा की गई। 
    आगे की योजनाएँ-
    वित्तीय साक्षरता शिविर का उद्देश्य वित्तीय साक्षरता के महत्व को बढ़ावा देना, लोगों को वित्तीय निर्णय लेने में मदद करना, वित्तीय साक्षरता के महत्व पर जोर देना और बजट बनाने, बचत करने, निवेश करने और ऋण प्रबंधन के बारे में जानकारी। शिविर के आयोजकों ने कहा कि वे वित्तीय साक्षरता के महत्व को बढ़ावा देने के लिए और शिविर आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि वित्तीय साक्षरता लोगों को अपने वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करती है।

    40 thoughts on “वित्तीय साक्षरता से जागरूक हुए महिला स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीण”

    Comments are closed.