Site icon chattisgarhmint.com

सारंगढ़ में 6 अक्टूबर को  उद्यमिता एवं लोन के संबंध में होगा कार्यशाला एवं व्याख्यान आयोजन

Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 अक्टूबर 2025/कौशल विकास विभाग द्वारा रजत जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत सारंगढ़ में 6 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे उद्यमिता एवं लोन के संबंध में कार्यशाला आयोजित किया जाएगा। इसमें जिला व्यापार एवं उद्योग, अग्रणी बैंक, हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग और जिला अंत्यावसायी विकास समिति शामिल होंगे। इसमें कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा से अवगत कराना और इच्छुक युवाओं से आवेदन पत्र प्राप्त करना है। इसी प्रकार उद्योग विभाग के द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने विभिन्न सेक्टर के विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान किया जाएगा।

Exit mobile version