• Sun. Nov 8th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    नव कौशल पथ नई राह नया हुनर पर कार्यशाला आयोजित

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 22, 2025
    Spread the love

    आईटीआई खरसिया में आयोजित हुआ ‘नव कौशल पथ-नई राह, नया हुनर’ का दो दिवसीय कार्यक्रम
    नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रणाली व करियर अवसरों से कराया गया अवग
    त
    रायगढ़, 21 अगस्त 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खरसिया में सत्र अगस्त 2025 से नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों के लिए दो दिवसीय ‘नव कौशल पथ-नई राह, नया हुनर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक प्रशिक्षण प्रणाली से परिचित कराना, उन्हें प्रेरित करना एवं करियर के संभावित अवसरों की जानकारी देना था। प्रथम दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री विपिन कुमार पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था अधीक्षक, प्रशिक्षण अधिकारी, कार्यालय स्टाफ एवं विभिन्न व्यवसायों में प्रवेशित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे। सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने परिचय देकर अपने उत्साह का प्रदर्शन किया।
             इसके पश्चात विभिन्न प्रशिक्षण अधिकारियों द्वारा नवप्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को सीटीएस, अप्रेन्टिस एक्ट एनएपीएस पोर्टल, परीक्षा एवं सीबीटी, आईटीआई के बाद लेटरल एंट्री से डिप्लोमा एवं डिग्री शिक्षा तथा व्हीटीपी (वोकेशनल ट्रेनिंग प्रोवाइडर) के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। द्वितीय दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश देसाई, एसोसिएट प्रोफेसर, ओ.पी.जे. यूनिवर्सिटी, पूंजीपथरा और प्रशिक्षण अधीक्षक श्री सुब्रत कुमार मित्रा द्वारा किया गया। मौके पर उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को औद्योगिक कौशल, आत्मविकास एवं करियर मार्गदर्शन के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। श्री ओम प्रकाश वर्मा, प्रशिक्षण प्रबंधक, ओ.पी.जे. कम्युनिटी कॉलेज, पूंजीपथरा ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक अवसरों और आवश्यक दक्षताओं के विषय में मार्गदर्शन दिया। जिला रोजगार कार्यालय रायगढ़ से श्री आमोद पटेल द्वारा करियर काउंसलिंग एवं प्रशिक्षण के उपरांत उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी गई, जिससे प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य की दिशा तय करने में सहायता मिली।
    पूर्व प्रशिक्षणार्थियों ने साझा की सफलता की कहानी
    कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आईटीआई खरसिया के पूर्व प्रशिक्षित छात्रों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे वर्तमान छात्रों को प्रेरणा मिली। उन्होंने अपने व्यवसाय से जुड़े अनुभव भी साझा किए। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी, सुविचार लेखन, गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साहजनक भागीदारी की। इस आयोजन ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उनके छिपे हुए रचनात्मक पक्ष को भी सामने लाया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी श्री उत्तम कुमार नायक एवं श्री बसंत प्रकाश कुर्रे द्वारा किया गया।

    One thought on “नव कौशल पथ नई राह नया हुनर पर कार्यशाला आयोजित”

    Comments are closed.