• Sat. Nov 7th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

    Bychattisgarhmint.com

    Jun 5, 2025
    Spread the love

    प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने किया गया जागरूक
    स्वास्थ्य कर्मियों ने किया पौधरोपण

    रायगढ़, 5 जून 2025/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल कुमार जगत के मार्गदर्शन में आज ‘प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना’ के थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच संगोष्टि का आयोजन किया गया।
    सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगुरसिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सम्बलपुरी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, डॉ. केनन डेनियल, डॉ. सुमित मण्डल जिला नोडल अधिकारी जिला, सुश्री रंजना पैंकरा, जिला कार्यक्रम प्रबधंक डॉ. कल्याणी पटेल, एपी डरमियो लॉजिस्ट और सीएमएचओ कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा पौधे लगाये गये।
               इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि गर्म खाद्य पदार्थो के पॉलीथीन /प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न करें। बाजार जाने पर सामान लाने हेतु कपड़े के थैले का प्रयोग करें, थोक में समान खरीदे जिससे पैकेजिंग का उपयोग कम हो, प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर स्टेनलेस स्टील या कांच की बोतलो का उपयोग करें। इसी तरह भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग लगवाये। घर से निकलने वाले गीले कचरे को खाद बनाकर इस्तेमाल करें। अधिक से अधिक पेड़ पौधा लगाये और वृक्ष की देखभाल करें।

    50 thoughts on “स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस”

    Comments are closed.