• Tue. Oct 27th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    छ.ग.राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का संशोधित दौरा कार्यक्रम

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 27, 2026
    Spread the love

    रायगढ़, 26 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री रूपसिंह मण्डावी तथा उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त श्री एम.डी. ठाकुर 27 एवं 28 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों और उनके कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
    संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार, आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी एवं उपाध्यक्ष श्री एम.डी. ठाकुर 27 अक्टूबर को शाम 6 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस में आदिवासी समाज के प्रमुखों से भेंट-मुलाकात करेंगे। 28 अक्टूबर को वे प्रातः 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, रायगढ़ में जिले में आदिवासियों की भूमि अधिग्रहण तथा क्रय-विक्रय के बाद प्रदान किए गए मुआवजे, रोजगार, व्यवस्थापन और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) मद से कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में दोपहर 2 बजे अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विभागवार जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *