• Fri. Nov 6th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण

    Bychattisgarhmint.com

    Aug 26, 2023
    Spread the love

    रायगढ़। निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने  शुक्रवार को निगम क्षेत्र के मतदान केंदों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन के विशेष पुनरीक्षण के कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए।

    निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 2 अगस्त से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है, जो 31 अगस्त तक चलेगा। इस पर निगम क्षेत्र के मतदान केंद्रों के कार्यों की सतत रूप से समीक्षा की जा रही है। शुक्रवार को निगम कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सबसे पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज मतदान केंद्र का जायजा लिया गया। इस दौरान उपस्थित बीएलओ एवं अविहित अधिकारी से मतदाता सूची में नाम जोड़ने विलोपित करने संशोधित करने संबंधित फॉर्म 6,7, 8 की संख्या की जानकारी ली गई। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने फार्म की सूक्ष्मता से जांच करने के निर्देश दिए उन्होंने फॉर्म नंबर 7 विलोपित करने अथवा हटाने संबंधित आवेदन की भली भांति जांच करने और फॉर्म सबमिट करने से पूर्व निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने की बात कही। इस दौरान आवेदकों से वोटर हेल्पलाइन एप से नाम जोड़ने, हटाने या सुधारने संबंधित ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद चक्रधर नगर स्कूल मतदान केंदों का निरीक्षण किया गया। चक्रधर नगर स्कूल में चार मतदान केंद्र हैं। सभी केंदों के बाई एल ओ  और अविहित अधिकारियों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधित करने संबंधित फार्मों की संख्या की जानकारी ली गई। इसी तरह रायगढ़ स्टेडियम, आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक शाला बोईरदादर, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, डिग्री कॉलेज, जतन केंद्र स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। सभी मतदान केंदों में मतदाता सूची से संबंधित फार्म संख्या 67 8 की जानकारी ली गई और निर्धारित समय पर मतदान केंद्रों में बैठकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आवेदन के संबंध में निर्वाचन आयोग के नियमों एवं निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की बात बीएलओ एवं अविहित अधिकारियों से कही गई। निरीक्षण के दौरान बी एल ओ एवं अविहित अधिकारियों को विशेष पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से करने एवं कार्यालय समय पर मतदान केंदों में उपस्थित रहकर आवेदन लेने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सह सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री सुतीक्ष्ण यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, निगम निर्वाचन कार्यालय प्रभारी, लिपिक उपस्थित थे।

    3 thoughts on “निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने निगम क्षेत्र के मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण”

    Comments are closed.