• Fri. Jul 10th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना से कुपोषण मुक्त जिला करने 19 शिविर आयोजित

Bychattisgarhmint.com

Jul 10, 2026

573 कुपोषित बच्चों का हुआ जांच, 422 क़ो दवाईयां वितरित और 45 सुपोषण केंद्र भेजे गए

सारंगढ़ – बिलाईगढ़, 10 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के उद्देश्य को जिले में पूर्ण करने के लिए कलेक्टर पद्‌मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन व पहल से कुपोषण मुक्त सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला कार्यक्रम के तहत कुपोषित बच्चों को अधिकारियों द्वारा गोद लेकर उसे कुपोषण से मुक्त करने में अपना सहयोग दिया जा रहा है। इसमें अधिकारी चिन्हित आंगनबाड़ी केंद्र के सभी बच्चों के वजन व ऊंचाई का सत्यापन कर गोद लिए बच्चे की सघन निगरानी, फालोअप कर रहे हैं। सबसे ज्यादा कुपोषित पंचायतों का चिन्हांकन कर आईएमए तथा रेड‌क्रास जैसे स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग लिया जा रहा है।

इसी तारतम्य में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से परियोजना सारंगढ़, कोसीर, बरमकेला व लेन्धरा परियोजना के विभिन्न सेक्टरों में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना के 19 शिविर का आयोजन जून माह में किया गया, जहां 573 कुपोषित बच्चों का परीक्षण कर जांच उपरांत 422 बच्चों क़ो दवाईयां दिया गया और 45 बच्चों क़ो पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा गया। इस योजना अंतर्गत कुपोषित बच्चों को कुपोषण के चक्र से बाहर लाकर कुपोषण की दर में कमी लाने हेतु योजना का संचालन कराया जा रहा है। इस योजना के तहत कुपोषित एवं संकटग्रस्त बच्चों को चिकित्सीय परीक्षण एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *