• Tue. Oct 20th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

43.600 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

Bychattisgarhmint.com

Jun 13, 2026

रायगढ़, 13 जून 2026/ कलेक्टर के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 43.600 लीटर महुआ शराब जब्त की है। यह कार्रवाई प्राप्त शिकायत के आधार पर आबकारी उप निरीक्षक श्री अंकित अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा आबकारी वृत्त रायगढ़ (उत्तर) क्षेत्र में की गई। कार्रवाई के दौरान भातपुर निवासी गोपीचंद यादव, थाना कोतरारोड, रायगढ़ के रहवासी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान मकान से 43.600 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई, जिसे आरोपी द्वारा अवैध रूप से कब्जे में रखा गया था। आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

5 thoughts on “43.600 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त”

Comments are closed.