• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    जरूरतमंद लोगों के लिए किया गया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 43 यूनिट रक्तदान

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 8, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 08 दिसम्बर 2025। स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में चर्च ऑफ गॉड वर्ल्ड मिशन सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमे थीम फसह के प्रेम के द्वारा जीवन देने के लिए 1750वीं विश्व रक्तदान ड्राइव’ का आयोजन किया। जिसमे रायगढ़, रायपुर और अंबिकापुर से सोसाइटी के सदस्यों और नागरिकों ने रक्तदान में भाग लिया। 43 लोगों द्वारा रक्तदान किए गए। रक्त दान से आपात स्थिति में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने में उपयोग किए जा सकेंगे और सिकल सेल एनीमिया, थेलीसिमिया के मरीजों में रक्त की कमी की समस्या को दूर करने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

    अस्पताल अधीक्षक डॉ एम. के.मिंज ने इस नेक कार्य के लिए प्रशस्ति -पत्र देकर धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्होंने कहा रक्तदान से दुर्घटना ग्रस्त मरीज, असहाय , निर्धन ,अज्ञात,परिजन विहीन,थैलीसीमिया, एनीमिया, सिक्लसेल ,गर्भवती महिलाओं, आईसीयू के गंभीर मरीज और रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों की रक्त की आवश्यकता पूर्ति कर पाते हैं। डॉ. मिंज ने बताया कि आगामी दिनों में गुरु घासीदास जी की जयंती एवं चिकित्सालय के ब्लड सेंटर के वर्षगांठ के अवसर पर 18 दिसम्बर 2025 से 20 दिसम्बर 2025 तक मेडिकल कॉलेज के चिकित्सालय द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन रखा गया है जिसमे आम नागरिकों सहित कॉलेज के समस्त अधिकारी कर्मचारी से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की गई ।

    चर्च ऑफ गॉड रायगढ़ के अध्यक्ष श्री मुकेश कुजूर ने कहा छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, गुजरात आदि विभिन्न राज्यों में भी निरंतर रक्तदान ड्राइव आयोजित करता आ रहा है। हमारा उद्देश्य है कि रक्त की कमी से जूझ रहे मरीज अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करें और सुखमय दैनिक जीवन का आनंद लें।