• Thu. Nov 5th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    सेवा पखवाड़ा के अवसर पर रेडक्रॉस द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में एकत्रित हुए 442 यूनिट रक्त 

    Bychattisgarhmint.com

    Oct 9, 2025
    Spread the love


    रायगढ़, 9 अक्टूबर 2025/ सेवा पखवाड़ा के अवसर पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा रायगढ़ द्वारा जिले भर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 442 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रेडक्रॉस श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन, सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित रक्तदान शिविर में श्री मुकेश शर्मा (चेयरमेन), डॉ. एच.एस. उरांव (प्रभारी अधिकारी), श्री संतोष अग्रवाल एवं संपूर्ण प्रबंध समिति का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 
    17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय रायगढ़, अस्पताल अधीक्षक मेडिकल कॉलेज रायगढ़, समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी, महाविद्यालयों एंव स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जिला चिकित्सालय रायगढ़ एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय रायगढ़ में 60 यूनिट, किरोडीमल नगर में 24 यूनिट, सिविल अस्पताल खरसिया में 76, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले में 06 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पुसौर में 18, यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा में 24 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमनार में 57 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लैलुंगा में 51 यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में 49 यूनिट, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छाल में 40 यूनिट, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ मंे 10 यूनिट एवं ग्राम हरदी चन्द्रपुर में 27 यूनिट इस तरह कुल-442 यूनिट रक्त एवं नगरवासियों, ग्रामीणों द्वारा रक्तदान किया गया। इसके अतिरिक्त 1 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला दिव्यांगजन पुर्नवास केन्द्र रायगढ़ में 40 वृद्धजनों का चिकित्सकीय दल द्वारा सामान्य स्वास्थ्य प्ररीक्षण एवं रक्तचाप तथा मधुमेह जाँच कर आवश्यक दवाईयां दी गई। आशानिकेतन वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को साल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।