• Sun. Sep 27th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े

Bychattisgarhmint.com

May 22, 2025

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सभी नवविवाहित जोड़ों को 5-5 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की
रायगढ़, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री सामूहिक  कन्या विवाह  योजना अंतर्गत आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कृषि उपज मंडी पटेलपाली, रायगढ़ में सामूहिक  कन्या विवाह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े रहे। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने सभी नवविवाहित 58 जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने गायत्री परिवार शाखा रायगढ़ को सामूहिक  विवाह  कार्यक्रम में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
           वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समाज में दहेज प्रथा से अधिक गलत प्रथा कुछ भी नहीं है। घर की बेटियों को इस कुरीति के चलते कितनी समस्या और कठिनाइयों से गुजरना पड़ता था, यह कल्पना से परे है। सामूहिक विवाह दहेज मुक्त समाज की दिशा में एक सशक्त संदेश है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के माध्यम से आज परिणय सूत्र में बंध रहे नवदंपत्ति समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सामूहिक  विवाह  कोई निर्धन व्यक्ति करता है ऐसा नहीं है, जो व्यक्ति अपने सोच से समृद्ध होता है  वह व्यक्ति ऐसे पुनीत कार्य के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश देता है, जो आपने किया।
           विवाह के अनावश्यक खर्च से राहत और नवदंपत्ति को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित है। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि हम पूरी प्रतिबद्धता से लगातार जनहितैषी योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन कर रहे हैं।  इस दौरान उन्होंने प्रत्येक नवदंपति जोड़ों को स्वेच्छानुदान स्वरूप 5-5 हजार प्रदान किए। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी वर-वधू को नव दांपत्य जीवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
          इस अवसर पर सभापति नगर निगम श्री डिग्री लाल साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष रायगढ़ श्रीमती सुजाता सुखलाल चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुसौर श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रायगढ़ श्री रामश्याम डनसेना एवं पुसौर श्रीमती खीरमती चौहान, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण पटेल, श्री ब्रजेश गुप्ता, बीडीसी श्री सुखलाल चौहान, श्रीमती नंदिनी प्रितेश पटेल, श्री दुष्यंत रात्रे, श्री रत्थू गुप्ता, श्री मुक्तिनाथ बबुआ, श्री नरेश पटेल, श्री अमरनाथ रात्रे, श्री यादराम साहू, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एल.आर.कच्छप सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

43 thoughts on “परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े”
  1. Мы работаем круглосуточно, бригада выезжает по любому адресу в Москве в течение 30-60 минут после оформления заявки. Врач-нарколог приедет на специализированном транспорте, оснащенном необходимым оборудованием и медикаментами для проведения интенсивной терапии в домашних условиях. С учетом состояния пациента врач определяет, можно ли поставить алкогольную капельницу на дому или лучше откапать от алкоголя в стационаре. При выраженном абстинентном синдроме, спутанности сознания, серьезном риске алкогольного психоза или наличии тяжелой сердечной недостаточности рекомендована срочная госпитализация. Анонимность обращения и конфиденциальность данных — это основа нашей работы, информация о лечении не передается третьим лицам и не ставит пациента на учет. Многие обращаются к нам за помощью, потому что убедились: здесь действительно можно избавиться от алкоголизма без огласки. Заказать выезд нарколога можно по телефону или через форму на сайте — мы перезвоним вам в течение получаса, чтобы отправить бригаду.
    Получить дополнительные сведения – сделать капельницу от запоя

Comments are closed.