• Fri. Jul 17th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल वीडियो की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय समिति गठित

Bychattisgarhmint.com

Feb 27, 2026

रायगढ़, 27 फरवरी 2026। प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास, कोड़ासिया, विकासखंड लैलूंगा, जिला रायगढ़ से संबंधित व्हाट्सएप पर प्राप्त वीडियो तथा अधीक्षिका द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन की सत्यता की जांच के लिए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए त्रि-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास शाखा) से जारी आदेश के अनुसार मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समिति गठित की गई है। समिति में श्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़; श्रीमती धनेश्वरी सिदार, क्षेत्र संयोजक, कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास रायगढ़; तथा श्री उमेश पटेल, नोडल अधीक्षक, आदिवासी विकास विभाग, लैलूंगा को शामिल किया गया है।
निर्देशानुसार समिति 28 फरवरी 2026 को संबंधित छात्रावास में पहुंचकर संपूर्ण प्रकरण की स्थल पर जांच करेगी तथा तथ्यों के आधार पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास रायगढ़ द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

One thought on “सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल वीडियो की जांच के लिए त्रि-सदस्यीय समिति गठित”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *