• Thu. Oct 1st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

5 मई को भटगांव और उलखर में होगा सुशासन तिहार शिविर

Bychattisgarhmint.com

May 4, 2026

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 मई 2026/  जिले में 5 मई को सुशासन तिहार शिविर सतनाम भवन वार्ड 15 देवसागर रोड के पास नगर पंचायत भटगांव में और सारंगढ़ ब्लॉक में ग्राम उलखर में क्लस्टर शिविर का आयोजन हाईस्कूल परिसर में अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायत जशपुर, मल्दा अ, दहिदा, अण्डोला, पासीद, भद्रा, सिंघनपुर, गन्तुलीछोटे, गन्तुली बड़े, बरभांठा ब, तिलाईदादर, बरदुला, सुलोनी, सुन्दराभांठा, उलखर, घौठला छोटे, भेड़वन, कपिस्दा अ, छुहीपाली, जसरा
शामिल हैं। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं। सुशासन तिहार 10 जून 2026 के मध्य जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

ग्रामीण क्षेत्र में यह शिविर 13 मई को फर्सवानी, 18 मई को हरदी, 21 मई को उच्चभीठी, 28 मई को केडार, 4 जून को कपरतुंगा और 10 जून को गोडम में आयोजित किया जाएगा। बिलाईगढ़ ब्लॉक में सुशासन तिहार शिविर 8 मई को बलौदी, 15 मई को गदहाभाटा, 22 मई को धाराशिव, 29 मई को खुरदरहा, 5 जून को मडकड़ी में आयोजित किया जाएगा। बरमकेला ब्लाक के ग्राम बड़े नवापारा में 6 मई को, हिर्री में 14 मई, कांदुर पाली में 20 मई को, भीखमपुरा में 27 मई को, झाल में 3 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों में सुशासन तिहार शिविर नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 13, 19 और 22 मई, नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 6,7,8 मई, सरसीवा में 7 मई, पवनी में 7 और 14 मई,  सरिया में 14 और 20 मई, बरमकेला में 6, 7 और 8 मई को आयोजित किया जाएगा।

24 thoughts on “5 मई को भटगांव और उलखर में होगा सुशासन तिहार शिविर”

Comments are closed.