• Wed. May 6th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सुशासन से साकार हुआ सपना: जयकुमारी को मिला पक्का घर

Bychattisgarhmint.com

May 5, 2026

ग्राम लोइंग में आयोजित समाधान शिविर में सौंपी गई प्रतीकात्मक चाबी

रायगढ़, 5 मई 2026/ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ‘सुशासन तिहार’ ग्रामीण अंचलों में बदलाव की नई तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। ग्राम पंचायत लोइंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर जयकुमारी प्रधान के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया, जहां उन्हें उनके सपनों के पक्के घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। ग्राम भिखारीमाल की निवासी जयकुमारी प्रधान लंबे समय से एक जर्जर कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रही थीं, जहां हर मौसम उनके लिए चुनौती बनकर सामने आता था। विशेषकर बारिश के दिनों में छत टपकने, दीवारों के कमजोर होने और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें निरंतर चिंता बनी रहती थी।
आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। योजना के तहत उन्हें समय पर किश्तों में राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपने सपनों का मजबूत और सुरक्षित घर तैयार किया। ग्राम लोइंग में आयोजित समाधान शिविर के दौरान जब उन्हें उनके नए घर की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई, तो यह क्षण उनके लिए अत्यंत भावुक और गर्व का था। अब जयकुमारी का परिवार कच्चे मकान की समस्याओं से मुक्त होकर एक सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में जीवन यापन कर रहा है। पक्का घर मिलने से उनके जीवन में स्थायित्व आया है और बच्चों के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जयकुमारी ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ समय पर मिलने से उनका सबसे बड़ा सपना साकार हुआ है और अब वे आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन जी रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *