• Thu. May 21st, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

21 मई को थाना परिसर भटगांव में होगा प्रायवेट सुरक्षा कर्मी की भर्ती 

Bychattisgarhmint.com

May 20, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 मई 2026/ जिले के इच्छुक महिला और पुरुष बेरोजगारों को सुरक्षाकर्मी का रोजगार देने के लिए विश्वासपात्र निजी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड अनूपपुर मध्यप्रदेश द्वारा 21 मई को थाना परिसर भटगांव में  निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103841655 से सम्पर्क कर सकते हैं। 

जिले में आगामी शिविर

इस निजी सुरक्षा कंपनी का सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिविर सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है, जिसके अनुसार 22 मई को थाना परिसर बरमकेला, 23 मई को थाना परिसर कोसीर, 25 मई को थाना परिसर सरसीवा, 26 मई को थाना परिसर केडार, 28 मई को थाना परिसर डोंगरीपाली, 29 मई को थाना परिसर बेलादुला, 30 मई को थाना परिसर सलिहा और 31 मई को थाना परिसर सारंगढ़ में आयोजित किया जाएगा। देश और राज्य के रायगढ़, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा जैसे शहरों के सरकारी और निजी अस्पताल, कंपनी ड्यूटी करने पर प्रतिमाह 10 से 20 हजार का वेतन सहित कुछ सुविधा कंपनी उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *