• Sun. Apr 19th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

1 लाख 17 हजार मतदाताओं ने एक दिन में लिया मतदाता शपथमतदान केन्द्रों में नजर आया मतदाताओं का उल्लास और उमंग

Bychattisgarhmint.com

Aug 20, 2023

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 अगस्त 2023/जिले के नागरिकों के स्व-प्रेरणा से मतदाता जागरूकता अभियान के कार्यक्रम में सहभागिता करने से भारत निर्वाचन आयोग का मतदान का उद्देश्य जिले में पूरा होते नजर आ रहा है। इस मतदाता शपथ में सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 17 के 345 मतदान केंद्र में 63 हजार 817 मतदाता, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16 के 59 मतदान केंद्र में 7469 मतदाता और बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 के 247 मतदान केंद्र में 45 हजार 573 मतदाता, अन्य कार्यालयों में 257  मतदाता शामिल हुए। इस प्रकार कुल एक लाख 17 हजार 116 मतदाताओं ने एक दिन में निष्पक्ष मतदान देने के लिए शपथ लिया।
कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों, पत्रकारगणों और सारबिला अकादमी सारंगढ़ के नये मतदाताओं के साथ मतदाता शपथ ली। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, एसडीएम मोनिका वर्मा, नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग आशीष बनर्जी, आयुर्वेद अधिकारी बी.आर. पटेल, एसीईओ संजू पटेल, पत्रकार यशवंत ठाकुर, भरत अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, राजेश कुमार यादव उपस्थित थे।
इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायतों, नगर पंचायतों, स्वास्थ्य केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, स्कूल के मतदान केन्द्रों, नगरपालिका सारंगढ़ सहित जिले के राजस्व, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, विद्युत कंपनी, वन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण आदि विभागों के तहसील एवं एसडीएम, परियोजना, बीईओ, डीईओ, रेंज, जिला, एसडीओ आदि कार्यालयों में मतदाता शपथ का सामूहिक आयोजन किया गया, जिसमें मतदाताओं का उल्लास और उमंग नजर आया। इस दौरान मतदाताओं से मतदान शपथ का फार्म भी भरा गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और निर्वाचन से जुड़े सभी रिटर्निंग अफसर आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

65 thoughts on “1 लाख 17 हजार मतदाताओं ने एक दिन में लिया मतदाता शपथमतदान केन्द्रों में नजर आया मतदाताओं का उल्लास और उमंग”
  1. I blog often and I really appreciate your information. This article has truly peaked my interest. I am going to bookmark your website and keep checking for new details about once a week. I subscribed to your Feed too.

  2. Hi, I do think this is an excellent site. I stumbledupon it 😉 I’m going to return yet again since i have saved as a favorite it. Money and freedom is the greatest way to change, may you be rich and continue to guide other people.

  3. After looking over a few of the blog articles on your web page, I seriously appreciate your technique of writing a blog. I book marked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Take a look at my web site too and let me know how you feel.

  4. After looking into a number of the blog articles on your site, I truly like your technique of blogging. I saved it to my bookmark website list and will be checking back soon. Take a look at my website as well and tell me how you feel.

  5. This is a good tip especially to those new to the blogosphere. Simple but very precise information… Appreciate your sharing this one. A must read article!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *