• Mon. Sep 28th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

विधानसभा आम निर्वाचन-2023केआईटी गढ़उमरिया में 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

Bychattisgarhmint.com

Dec 1, 2023

विधानसभा आम निर्वाचन-2023
केआईटी गढ़उमरिया में 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

रायगढ़, 1 दिसम्बर 2023/ विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु रायगढ़ जिले के 04 विधानसभा क्षेत्र के लिए किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी, (के.आई.टी) गढ़उमरिया रायगढ़ को मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया है।
रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ के लिए मतगणना 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ  टेक्नॉलॉजी, (के.आई.टी) गढ़उमरिया रायगढ़ में मतगणना प्रारंभ किया जायेगा।