• Fri. Nov 13th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने मतगणना व्यवस्था का निरीक्षण किया

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 1, 2023
    Spread the love

    सारंगढ़ बिलाईगढ़, 30 नवंबर 2023/विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने मंडी परिसर मतगणना स्थल का जायजा लिया। अब तक दोनों विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ का मतगणना टेबल, जाली बेरिकेटिंग का कार्य हो चुका है। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने श्री विग्नेश एसडीओ लोक निर्माण विभाग अधिकारी को मतगणना हाल के पास मतगणना कर्मियों के भोजन के लिए पंडाल व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने मतगणना स्थल में पेयजल व्यवस्था के लिए एसडीओ पीएचई श्री कमल कंवर को और साफ-सफाई के लिए श्री राजेश पांडेय नगरपालिका सारंगढ़ सीएमओ को, विद्युत व्यवस्था के लिए कार्यपालन अभियंता श्री नरेन्द्र नायक को, भोजन व्यवस्था के लिए खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत धु्रव, टेलीफोन और वाईफाई के लिए बीएसएनएल अधिकारी श्री नायक को, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग के लिए डीएसपी श्री मनीष कुंवर को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी सारंगढ़ मोनिका वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी, सहायक एवं अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।