• Sun. Nov 8th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती

    Bychattisgarhmint.com

    Dec 1, 2024
    Spread the love

    दावा आपत्ति की अंतिम तिथि सारंगढ़ के लिए 4 दिसंबर और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 6 दिसंबर 

    सारंगढ़ बिलाईगढ़ 1 दिसंबर 2024/एकीकृत बाल विकास परियोजना सारंगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत आँगनबाड़ी सहायिका हेतु आंगनबाडी केन्द्र झलमला, अचानकपाली-2, जवाहरनगर,  दमदरहा-2. भीमखोलिया, कंवरगुड़ा, बेहराचुंवा, खैरपाली, जोगीडीपा, देवसर, छिंचपानी, सेंधमाल, जोगनीपाली, जिल्दी 2 एवं दानसरा-1 के रिक्त पद की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनो का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण उपरांत अनतिंम मूल्यांकन पत्रक तैयार किया जाकर दावा आपत्ति हेतु प्रकाशन किया जा रहा है। प्रकाशित अंन्नतिंम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी महिला अभ्यर्थी या आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो वे 6 दिसंबर 2024 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। 

    इसी प्रकार सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 9/3 एवं आंगनबाड़ी सहायिका हेतु आंगनबाड़ी केंद्र वार्ड 2/1 एवं आंगनबाड़ी केंद्र 9/4 के रिक्त पद हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्रकाशित अंन्नतिंम मूल्यांकन पत्रक में जिस किसी महिला अभ्यर्थी या आवेदिकाओं को किसी प्रकार का कोई दावा, आपत्ति हो तो वे 4 दिसंबर 2024 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर मय दस्तावेजी साक्ष्य सहित अपना दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इन दोनों नगरपालिका और ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए की जा रही भर्ती के दावा आपत्ति में किसी भी प्रकार के नवीन दस्तावेज स्वीकार नहीं किया जाएगा। केवल कार्यालयीन स्तर से हुई लिपिकीय त्रुटि पर दावा आपत्ति मान्य होगा। नियत तिथि व समय पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।