• Mon. Nov 9th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल की चिंता नहीं: हितग्राही जसविन्दर सिंह छाबड़ा

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 12, 2025
    Spread the love

    सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 नवंबर 2025/प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम उपभोक्ताओं को बिजली बिल के बोझ से राहत देने के साथ-साथ उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
    इसी क्रम में सारंगढ़ के रानीसागर निवासी जसविन्दर सिंह छाबड़ा ने इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। स्थापना के बाद से उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया है। सितंबर माह में उनका बिल 9714 रुपए ऋणात्मक आया, यानी अब वे बिजली उपभोक्ता नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक बन चुके हैं। उन्हें योजना के तहत 78 हजार रुपए की सब्सिडी और कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा प्राप्त हुई, जिससे सोलर सिस्टम लगाना आसान हो गया। हितग्राही छाबड़ा बताते हैं कि पहले हर महीने 2500 से 3000 रुपए तक बिजली बिल देना पड़ता था, जो अब पूरी तरह बंद हो गया है। अब वही राशि, घर की जरूरतों और बचत में उपयोग कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा — अब हमें बिजली बिल की कोई चिंता नहीं रहती। मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से हमारा देश बनेगा आत्मनिर्भर

    भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान करने और उन्हें ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में क्रांतिकारी पहल है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिनसे प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। सरकार द्वारा आकर्षक सब्सिडी दी जा रही है, जिससे नागरिकों को आर्थिक राहत के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिल रहा है। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को बल मिल रहा है।

    19 thoughts on “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब बिजली बिल की चिंता नहीं: हितग्राही जसविन्दर सिंह छाबड़ा”
    1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

    2. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

    3. Came in for one specific question and got answers to three I had not even thought to ask, and a look at firstisnotequallast extended that bonus value pattern, the kind of resource that anticipates reader needs rather than just answering the literal question asked is the gold standard and this site reaches it.

    4. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

    5. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

    Comments are closed.