• Thu. Feb 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

3 सितंबर को गणित और अंग्रेजी शिक्षकों के लिए होगा वॉक इन इंटरव्यू

Bychattisgarhmint.com

Sep 4, 2025

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में व्याख्याता और शिक्षकों की भर्ती

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 सितम्बर  2025/ स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय सारंगढ़ में 3 सितम्बर को व्याख्याता (अंग्रेजी) सहायक शिक्षक (गणित, अंग्रेजी) शिक्षक (गणित व अंग्रेजी) का वॉक इन इंटरव्यू लिया जाएगा। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आवेदन पत्र जमा और पंजीयन तथा परीक्षण कार्य होगा। निर्धारित समय 11 बजे के बाद आवेदन पंजीयन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा।  प्रातः 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची का प्रकाशन एवं दावा आपत्ति जमा किया जाएगा। दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक तक दावा आपत्ति का निराकरण एवं इंटरव्यू के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दावा आपत्ति के निराकरण के पश्चात इंटरव्यू प्रारंभ किया जाएगा। इस संविदा भर्ती का विज्ञापन वेबसाइट सारंगढ़ बिलाईगढ़ डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *