• Thu. Mar 5th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया

Bychattisgarhmint.com

Oct 6, 2025

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसान और वकीलों से बातचीत कर जाना तहसील का हाल

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 अक्टूबर 2025/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को जिला मुख्यालय में विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंजीयक तहसील कार्यालय, जिला कोषालय कक्ष, तहसील न्यायालय, वसूल बकाया नवीस शाखा, नायब तहसीलदार न्यायालय कक्ष, मॉर्डन रिकॉर्ड रूम, सहायक खाद्य शाखा, आवक-जावक शाखा तथा कानूनगो शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तहसील न्यायालय में केस कब-कब लगते हैं, इसकी जानकारी ली और स्पष्ट समय व तिथि का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय में मौजूद किसानों से चर्चा कर उनके कार्यों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। कलेक्टर ने वसूली बकाया शाखा का निरीक्षण कर बकाया वसूली की प्रगति जानी। वहीं नोटरी अधिवक्ताओं से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता और व्यवस्थित ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

4 thoughts on “कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया”
  1. Hello guys!
    I came across a 153 interesting tool that I think you should dive into.
    This tool is packed with a lot of useful information that you might find interesting.
    It has everything you could possibly need, so be sure to give it a visit!
    https://www.cineclub.de/news/2022/the-mortuary-assistant-test.html

    Additionally don’t overlook, guys, that one at all times can within this particular article find answers for the the very confusing inquiries. We made an effort — explain the complete data using the most extremely understandable way.

  2. Hello pals!
    I came across a 153 valuable page that I think you should visit.
    This resource is packed with a lot of useful information that you might find valuable.
    It has everything you could possibly need, so be sure to give it a visit!
    https://theinfohubs.com/psychology-of-color-7-most-soothing-shades-that-will-help-reduce-feelings-of-anxiety/

    And do not forget, everyone, which a person constantly may in the publication find solutions to your most tangled questions. We attempted to present the complete content using an most accessible manner.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *