• Sat. Sep 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश के लिए 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

Bychattisgarhmint.com

Oct 14, 2025


रायगढ़, 14 अक्टूबर 2025/ शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एनटीए) के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एटीए) द्वारा आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट में  www.nta.ac.in    या https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।