• Wed. Oct 7th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

किसान सुरेश कुमार पटेल धान बिक्री की राशि से खरीदेंगे ब्रेजा कार

Bychattisgarhmint.com

Jan 29, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 29 जनवरी 2026/ सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम हसौद निवासी किसान सुरेश कुमार पटेल ने अपने सयुंक्त परिवार के 14 एकड़ में किए खेती से उपजे 294 क्विंटल धान को उपार्जन केंद्र सालर में धान बिक्री किया है। उन्होंने राज्य शासन के धान खरीदी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका सयुंक्त परिवार धान खरीदी से मिले 9 लाख 11 हजार 400 रूपये से ब्रेजा कार खरीदेंगे। वे धान बिक्री के लिए स्वयं टोकन काटे थे और उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुआ। धान बिक्री की राशि 48 घंटे में किसान को भुगतान से वे खुश हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के धान खरीदी योजना से बहुत खुश हैं।