• Sun. Jul 19th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

अमलीभौना पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव का नहीं हो पाया शिनाख्त

Bychattisgarhmint.com

Oct 26, 2023

रायगढ़. , कल दिनांक 25/10/2023 की रात्रि झारसुगुड़ा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर थाना जूटमिल अंतगर्त अमलभौना पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात वाहन के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते सड़क पर एक व्यक्ति को ठोंकर मारकर भाग गया था । सूचना पर तत्काल जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां अज्ञात मृतक उम्र करीब 40 वर्ष का शव सड़क पर पड़ा हुआ था जिसका सिर कुचला गया था, अज्ञात मृतक नीले रंग का लोवर और काले रंग का जैकेट, पैर में प्लास्टिक सैंडल का पहना हुआ था । जूटमिल पुलिस अज्ञात मृतक के संबंध में आसपास गांव में मुनादी कराया गया तथा दुकानों, फैक्टरी में पता किया गया, मृतक के वारिसानों का पता नहीं चल पाया है । जूटमिल पुलिस सोशल मीडिया, व्हाटसअपग्रुप में भी मृतक के फोटो शेयर किया गया है, जिससे वारिसानों को जानकारी हो । मृतक के शव को मरच्युरी में रखवाया गया है ।

2 thoughts on “अमलीभौना पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शव का नहीं हो पाया शिनाख्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *