• Sun. Jul 26th, 2026

chattisgarhmint.com

सच की बात है

बाईक में 30 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ाया आरोपी

Bychattisgarhmint.com

Jul 25, 2026

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही से हिरासत में आरोपी

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2026/आबकारी आयुक्त पी एस एल्मा के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर पदमिनी भोई साहू तथा जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला स्तरीय उड़नदस्ता  द्वारा गवाहों की उपस्थिति में भकुर्रा अमलीडीपा मार्ग पर संदिग्ध वाहनो की विधिवत जाँच तलाशी लेकर अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

वाहनों की तलाशी के दौरान ग्राम भीमसेनडीह निवासी आरोपी ललित जायसवाल पिता सहदेव के दोपहिया वाहन बजाज प्लेटिना क्रमांक

CG 13 AS 2154 में 30 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब पर वाहन जप्त किया गया और आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59 (क) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर जेल दाखिल कराया गया। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक रामेश्वर सिंह राठिया एवं हमराह स्टाफ शामिल थे।

समाचार 

*डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग*

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 जुलाई 2026/ डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है। आरबीआई, पुलिस या सरकारी एजेंसियों (सीबीआई, इनकम टैक्स अधिकारी) के नाम का दुरुपयोग करके ठग पैसे एंठने या निजी जानकारी साझा करने के लिए लोगों को डराते हैं। इसी प्रकार अन्य केस में, 

“आपका खाता 2 घंटे में ब्लॉक कर दिया जाएगा”

जैसे कोई संदेश मोबाईल में मिलता है, जिसमें आपके केवाईसी को अपडेट करने के लिए एक आसान लिंक दिया हो ? घबराइए मत—यह एक धोखाधड़ी है। धोखाधड़ी करने वाले नकली आपातकालीन स्थितियां पैदा करते हैं, ताकि आप बिना सोचे ऐसे लिंक पर क्लिक कर दें। 

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) कहता है, ग्राहक याद रखें, गिरफ्तारी ऑडियो, वीडियो कॉल और संदेश से नहीं होती है। निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। हमेशा  कॉल करने वाले की जांच करें। संदेह हो तो नजदीकी थाना और बैंक से संपर्क करें। तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें  या वेबसाईट www.cybercrime.gov.in में रिपोर्ट करें। 

*जागरूक रहें, सुरक्षित रहें*

 ठगी से स्वयं को बचाएं, रुकें, नकली जल्दबाज़ी धोखे का सबसे बड़ा संकेत है। सोचें, बैंक कभी भी केवाईसी अपडेट करने के लिए लिंक नहीं भेजता है। सावधानी बरतें, ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें और अपना ओटीपी, पिन तथा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।अनजान लिंक, अनजान जोखिम है। 

 *बैंक खाते का केवाईसी अपडेट* 

अपने बैंक खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए अपने बैंक शाखा या शिविर में जाएं। आधार, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि साथ ले जाएं। यदि नाम, पता विवरण में कोई बदलाव नहीं है तो स्वयं घोषणा ही पर्याप्त है। फॉर्म लेकर अपना केवाईसी अपडेट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *