• Thu. Oct 29th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    रायगढ़ में सटोरियों पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिख रहे 05 आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा

    Bychattisgarhmint.com

    May 11, 2024
    Spread the love

    ● आरोपियों से नकद ₹9,460 रूपये, सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल जप्त

    ● साइबर सेल और थाना चक्रधरनगर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

        11 मई रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर सेल तथा थानों की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस ने सक्रिय किए गए मुखबीरों से सूचनाएं लेकर शहर में छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें सट्टा-पट्टी नोट कर रहे 05 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके कब्जे से *नगद 9,460 रूपये लाखों की सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल* की जप्ती की गई है ।

    चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड–

            पुलिस टीम ने बोईरदादर चौक के पास (1) आरोपी - योगेश बरेठ पिता सुरीत बरेठ उम्र 29 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम विजयपुर थाना चक्रधरनगर को पकड़ा जिससे ₹2,100 नगद और एक मोबाइल जप्त किया गया है । (2) दूसरी कार्रवाई में बोईरदादर मां मेडिकल स्टोर के पास आरोपी सुनील यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31 साल निवासी पंडरी पानी थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को पकड़ा गया जिससे ₹2,300 नगद और दो मोबाइल की जप्ती की गई है ।

    जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड–

        पुलिस टीम ने (3) आरोपी भूपेंद्र पटेल पिता अनुज पटेल उम्र 25 साल निवासी कबीरचौक रायगढ़ को कबीर चौक के पास पकड़ा गया जिससे 1,720 रुपए (4) आरोपी जय किशन पिता चंद्रहास निषाद उम्र 19 साल निवासी कोड़ातराई जूटमिल को बीमा अस्पताल टी स्टॉल के पास पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1,650 रुपए एवं (5) आरोपी शहाबुद्दीन पिता शहानुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी गांधीनगर जूटमिल को बीमा अस्पताल के पास पकड़ा गया जिसकी कब्जे से 1,690 रुपए की जप्ती की गई है । आरोपियों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है ।
    
           सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी सिंह, आरक्षक  प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, थाना चक्रधर नगर के प्रधान आरक्षक रवि साय  शामिल थे ।
    46 thoughts on “रायगढ़ में सटोरियों पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिख रहे 05 आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा”

    Comments are closed.