• Wed. Nov 18th, 2026

    chattisgarhmint.com

    सच की बात है

    राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन

    Bychattisgarhmint.com

    Nov 12, 2025
    Spread the love

    रायगढ़, 12 नवंबर। जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जिला झारसुगुडा जेल से लाकर घटनास्थल पर घटना का रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। दिनांक 31 जुलाई 2025 को जूटमिल थाना अंतर्गत राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30-31 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान का कुंडा तोड़कर भीतर रखे गहने और नकदी चोरी कर ली। चोर सोने की पुरानी चूड़ियां, अंगूठियां, चैन, हार, झुमका, एक सोने का बिरकिट, चांदी के पायल, सिक्के और ₹4 लाख नगद सहित लाखों के सामान ले उड़े थे। इस पर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जूटमिल पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरोह ने झारसुगुड़ा (ओडिशा) में भी चोरी की वारदात की है। इस पर झारसुगुड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कन्हैया पलासिया पिता गुरजीवा पलासिया उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम बागोली, पोस्ट नरवाली, थाना टांडा, जिला धार (मध्यप्रदेश) को 26 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा था। वह वर्तमान में जिला जेल झारसुगुड़ा में निरुद्ध था।

    जूटमिल पुलिस ने माननीय जिला न्यायालय झारसुगुड़ा से अनुमति लेकर आरोपी को दो दिन की पुलिस एस्कॉर्ट टीम की निगरानी में रायगढ़ लाया। पूछताछ में कन्हैया पलासिया ने राधिका रेसिडेंसी में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी से मौके पर घटना का रिक्रिएशन कराया और औपचारिक गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की।
    थाना जूटमिल की टीम अब चोरी में शामिल आरोपी के तीन अन्य फरार साथियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

    24 thoughts on “राधिका रेसिडेंसी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन”
    1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

    2. This is an excellent, an eye-opener for sure! Interesting content. Great post! Thanks for sharing your thoughts. I truly appreciate your efforts and I will be waiting for your further post thank you once again. Have you used chicken kisser? You are obviously very knowledgeable. This is an excellent, an eye-opener for sure! How do you believe current events might change things in the coming months? I enjoyed reading what you had to say. Your article has proven useful to me. I truly appreciate this post. You are a very persuasive writer. Hit me up! Thanks for writing this. This is an excellent, an eye-opener for sure! How do you think this news might affect the industry in the coming years? Thumbs up!

    Comments are closed.